धनेत स्कूल में आपदा प्रबंधन पर जागरूक करते हुए
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेत में बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत आपदा प्रबंधन के बारे में छात्र-छात्राओं को जागरुक किया गया। कंपनी कंमाडर हंसराज की अध्यक्षता में गृह-रक्षा बंगाणा द्वारा मॉक ड्रिल के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में मॉक ड्रिल में भूकंप से बचाव, बाढ़ से दूर से घायलों को प्राथमिक सहायता देना, प्राकृतिक आपदा में सहायता और नशे से बचाव करने के बारे में और आग से बचाव के बारे में गृह-रक्षा कंपनी बंगाणा की टीम द्वारा बताया गया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य राज कुमार सहित गृहरक्षक अजय ठाकुर, राकेश कुमार, टिक्का खान सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। संवाद