फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विधायक ने बौल में प्रस्तावित डे बोर्डिंग स्कूल का किया निरीक्षण

Sun, 30 Aug 2026 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बौल में खुलने वाले डे बोर्डिंग स्कूल की तैयारियों का कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने स्कूल परिसर में निर्माण एवं अन्य तैयारियों को देखा और डे बोर्डिंग स्कूल में विद्यार्थियों के लिए प्रस्तावित सुविधाओं की जानकारी ली। इसके पश्चात विधायक ने बच्चों के साथ संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई और स्कूल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। वहीं विद्यार्थियों को सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं को लेकर भी प्रश्नोत्तरी की। विद्यार्थियों को परोसे जा रहे मिड-डे मील का निरीक्षण किया और बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया। निरीक्षण के दौरान सामने आई छोटी-छोटी अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए विधायक विवेक शर्मा ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों और स्कूल स्टाफ के साथ बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी कमियां हैं, उनका जल्द समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि डे बोर्डिंग स्कूल के संचालन से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह व्यवस्थित होनी चाहिए ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण वातावरण मिल सके। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि डे बोर्डिंग स्कूल केवल एक स्कूल भवन तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि यहां विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ आधुनिक शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाना है। कुटलैहड़ में डे बोर्डिंग स्कूल का खुलना भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें