फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विधायक ने पंचवटी पार्क का किया शुभारंभ

Thu, 02 Jul 2026 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। कुटलैहड़ क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने बुधवार को ग्राम पंचायत रायंसरी में श्री बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर बाग वाला में मूर्ति प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने मंदिर परिसर में 14.21 लाख रुपये की लागत से निर्मित पंचवटी पार्क का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल और सिंचाई सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए विकास कार्यों को निरंतर गति प्रदान की जा रही है। विधायक ने मंदिर परिसर में शेड बनाने के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। इससे पूर्व मंदिर के पुजारी मंहत महेंद्र सिंह ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और मंदिर में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर कुटलैहड़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विवेक मिंका, जिला परिषद सदस्य सुमित शर्मा, एडवोकेट विजय शर्मा, विनिश कुमार, पूर्व महासचिव अशोक कुमार, पूर्व महिला कांग्रेस प्रधान उर्मिला, खंड विकास अधिकारी राहुल धीमान, जेई प्रशांत कुमार, सचिव मनोज सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें