फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विधायक ने बाढ़ पीड़ित परिवारों को बांटे 30 लाख के चेक

Fri, 13 Sep 2024 01:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
दौलतपुर चौक में विधायक राकेश कालिया ने बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत राशि के चेक वितरित के बाद लाभ
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। गगरेट के विधायक राकेश कालिया ने वीरवार को दौलतपुर चौक लोनिवि में बरसात के दौरान गगरेट विधानसभा में आपदा प्रभावित परिवारों को राहत राशि भेंंट की। इस दौरान 30 लाख रुपये की राहत राशि के चेक वितरित किए। कहा कि इस वर्ष भारी बरसात के चलते प्राकृतिक आपदाओं से प्रदेश को काफी अधिक नुकसान उठाना पड़ा। इसके लिए सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए रिलीफ मैन्युअल में बदलाव कर लोगों की सुविधा के लिए 4500 करोड़ का विशेष राहत पैकेज जारी किया है। कहा सामाजिक सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार के ऐसे निर्णय सराहनीय है। इस मौके पर गगरेट के एसडीएम सौमिल गौतम, सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी रमन जसवाल, गगरेट ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कै. श्रीराम, कैप्टन गुरमीत, कैलाश, ओम राज कंवर, विजय ठाकुर, अरुण डडवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें