फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जूडो में छाई धर्मपुर स्कूल की छह छात्राएं, दो स्वर्ण व चार कांस्य पाए

Fri, 13 Sep 2024 01:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
धर्मपुर स्कूल के ​खिलाडी विद्यार्थियों के साथ स्टाफ सदस्य। संवाद
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर के होनहार लड़कियों ने जूडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण और चार कांस्य पदक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
विज्ञापन

इन छह छात्राओं ने न केवल मेडल हासिल किए, बल्कि प्रतियोगिता में उपविजेता ट्राॅफी पर भी अपना कब्जा जमाया है। बुधवार को नगर परिषद संतोषगढ़ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय लड़कियों की अंडर-14 जूडो प्रतियोगिता संपन्न हुई है। इसमें स्कूल की चेतना चौधरी ने 55 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, जबकि गुरप्रीत कौर ने 27 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। दिया ने 32 किग्रा वर्ग, गौरी ने 36 किग्रा, सृष्टि ने 40 किग्रा और कंचन राणा ने 45 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किए हैं। वीरवार को विद्यालय लौटने पर स्कूल प्रधानाचार्य प्रदीप सैनी ने खिलाड़ियों, टीम के कोच संजय कुमार, पूनम और स्टाफ सदस्यों इस सफलता के लिए बधाई दी। इस अवसर पर स्कूल का स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें