फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना से लापता किशाेर को 12 घंटे के बाद वृंदावन से बरामद किया

Sat, 09 May 2026 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। लापता हुए किशोर को ऊना पुलिस ने 12 घंटे भीतर वृंदावन, यूपी से बरामद कर लिया है। बीते शुक्रवार को 17 वर्षीय किशाेर के लापता होने का मामला सामने आया था। जिस सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार तहसील बंगाणा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस चौकी शहरी ऊना में शिकायत दर्ज करवाई कि उसका 17 वर्षीय बेटा छह मई को आईएसबीटी ऊना स्थित इंग्लिश स्पीकिंग क्लास के लिए घर से निकला था लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने पहले तो अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगने पर पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस थाना सदर ऊना में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार भाटिया के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी सहायता और जुटाए गए सबूतों के आधार पर लगातार जांच शुरू की। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते मात्र 12 घंटे के भीतर किशोर का सुराग उत्तर प्रदेश के वृंदावन में मिला। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया और उसे सुरक्षित उसके परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामले में आगामी जांच जारी है।है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें