फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चिंतपूर्णी में कियोस्क मशीन बनी श्रद्धालुओं के लिए वरदान

Sat, 09 May 2026 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। माता चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उठाए गए डिजिटल कदम अब बेहद सफल साबित हो रहे हैं। बाबा माईदास सदन में एक्सिस बैंक द्वारा स्थापित अत्याधुनिक कियोस्क मशीन ने जहां श्रद्धालुओं को लंबी कतारों से राहत दिलाई है।
विज्ञापन

वहीं इससे मंदिर न्यास की आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंदिर प्रभारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि पांच मार्च से एक मई तक इस कियोस्क मशीन के माध्यम से कुल 22 लाख 35 हजार 672 रुपये की राशि एकत्रित हुई है।
यह मशीन श्रद्धालुओं को ऑनलाइन दर्शन पास बनाने की सुविधा प्रदान कर रही है, जिससे दर्शन प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सरल, तेज और पारदर्शी बन गई है। पहले जहां श्रद्धालुओं को पास बनवाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। वहीं अब भक्त कुछ ही मिनटों में मशीन के जरिए अपना ऑनलाइन पास प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

इससे समय की बचत होने के साथ मंदिर परिसर में भीड़ नियंत्रण में भी काफी मदद मिली है। बैंक अधिकारियों और मंदिर न्यास के बीच बेहतर समन्वय के चलते मशीन से जुड़े आंकड़ों को नियमित रूप से अपडेट किया जा रहा है, ताकि भविष्य में व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाया जा सके।
श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन आने वाले समय में ऐसी और कियोस्क मशीनें स्थापित करने पर भी विचार कर रहा है। इससे चिंतपूर्णी मंदिर में आने वाले भक्तों को और अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और सुगम दर्शन व्यवस्था उपलब्ध करवाई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें