फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रामगढ़ धार रेंज के जंगल में शरारती तत्वों ने लगाई आग

विज्ञापन
बंगाणा रेंज व रामगढ़ धार रेंज के तहत पडते सरकारी जंगल में लगी आग का जायजा लेते हुए कर्मी।स्रोत
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने आग पर पाया काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बंगाणा और रामगढ़ धार रेंज के तहत सरकारी जंगलों के साथ लगते गांव हरोट, गैहरा कोठी, नरेलनी सहित अन्य जंगल में किसी शरारती तत्व ने बुधवार देर शाम को आग लगा दी। आग से लाखों रुपये की वन संपदा जलकर राख हो गई। जीव-जंतु सहित अन्य छोटे-छोटे जंगली जानवर भी इस आग की चपेट में आ गए हैं। इन लोगों को आग लगाने से पहले जरा भी ख्याल नहीं आता कि कितना घटिया काम कर रहे हैं। वीरवार दोपहर तक वन विभाग बंगाणा रेंज अधिकारी अंकुश आनंद, ब्रजेश राणा सहित अन्य टीम सदस्यों ने मिल कर आग पर काबू पाने में सफलता हासिल कर ली। दोपहर बाद तेज हवाओं के चलते आग दोबारा से सुलग चुकी है। वन विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें