फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: घनारी में ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारियां, शार्ट सर्किट से जली गेहूं की फसल

विज्ञापन
घनारी में ट्रांसफार्मर से चिंगारियां निकलने के चलते लगी गेंहू की फसल को आग।संवाद
विज्ञापन
गेहूं की कटने को तैयार फसल आग के तांडव से राख के ढेर में बदली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुबारिकपुर (ऊना)। गगरेट क्षेत्र की घनारी तहसील से करीब तीन किलोमीटर दूर एक बिजली के ट्रांसफर में स्पार्किंग से निकलीं चिंगारियों ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। कटने के लिए तैयार गेहूं की फसल आग के तांडव से राख के ढेर में बदल गई। घनारी के वार्ड चार डडवालां बस्ती के पास अजय कुमार के आधा कनाल खेत आग की भेंट चढ़ गया। बाकी लोगों ने आग को नियंत्रित किया। अजय कुमार की मानें तो पहले भी कई बार चिंगारियां गिरने से दुर्घटना होते-होते बची है। अजय ने बताया कि विभाग से कई बार ट्रांसफार्मर को आबादी से दूर करने की मांग कर चुके हैं लेकिन विभाग ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की। घनारी के नायब तहसीलदार प्रवीण शर्मा ने मौके का दौरा किया और नुकसान का जायजा लिया। जबकि, एसडीओ बिजली बोर्ड मंगल चौधरी ने कहा कि मौके का दौरा किया। उन्होंने शार्ट सर्किट न होने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें