फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर ऊना में मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर फहराएंगे तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। ऊना में मनाए जाने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में इस बार शिक्षा व कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि कोविड गाइडलाइंस की पालना करते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) ऊना के ग्राउंड में समारोह आयोजित किया जाएगा। डीसी ने कहा कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और सभी विभागों को इस कार्यक्रम की सफलता के लिए समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस, होमगार्ड व एनसीसी के दल शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त जिले के समग्र विकास को दर्शाती विभिन्न विभागों की विकासात्मक झांकियां भी निकाली जाएंगी, जिनमें स्वास्थ्य, डीआरडीए, कृषि, उद्यान और महिला एवं बाल विकास विभाग की झांकियां समारोह का हिस्सा बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी समारोह का हिस्सा बनेंगे। उन्होंने कहा कि सभी विभाध्यक्षों को कोविड अनुरूप व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें