फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा करोड़ से जगमगाएगी टाहलीवाल नगर पंचायत

Tue, 30 Aug 2016 10:05 PM IST
अमर उजाला ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी विकास और आवास मंत्री सुधीर शर्मा ने मंगलवार को टाहलीवाल नगर पंचायत को करोड़ों के तोहफे दिए। उन्होंने इस दौरान सवा करोड़ की पथ प्रकाश योजना का शिलान्यास, 25 लाख से निर्मित नगर पंचायत कार्यालय परिसर और 8 लाख से निर्मित टाहलीवाल नगर पंचायत प्रवेशद्वार का लोकार्पण किया। कार्यक्रमों की अध्यक्षता उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की।
विज्ञापन

शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने टाहलीवाल नगर पंचायत की अध्यक्ष राजबीर कौर की ओर से रखी गई सभी मांगों को स्वीकार करते हुए नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1,4,5 और 6 में 2 करोड़ 8 लाख 18 हजार की लागत से पार्क बनाने, नगर पंचायत कार्यालय की पहली मंजिल पर 30 लाख की लागत से स्टाफ आवास, नगर पंचायत क्षेत्र में 2 करोड़ 4 लाख की लागत से नालों के निर्माण और टाहलीवाल में 2 करोड़ 59 लाख 20 हजार की लागत से पार्किंग और व्यावसायिक परिसर बनाने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने टाहलीवाल नगर पंचायत में स्ट्रीट लाइटों के लिए 1 करोड़ 20 लाख रुपये स्वीकृत किए। उन्होंने कहा कि इन सभी विकास कार्यों के लिए आज स्वीकृत की गई करीब 8 करोड़ की राशि सितंबर माह में उपलब्ध करवा दी जाएगी। सुधीर शर्मा ने कहा कि उनके विभाग की ओर से टाहलीवाल नगर पंचायत को एक सुंदर शहर के रूप में विकसित करने में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और इसकी हर गली में स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। शहरी विकास विभाग की ओर से स्वर्गीय राजीव गांधी के नाम पर रिश्ता स्कीम शुरू की है इसके तहत मार्च तक प्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों में नई एलईडी लाइटें स्थापित कर दी जाएंगी। सुधीर शर्मा ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री के प्रयासों से हरोली विधानसभा क्षेत्र प्रदेश में विकास का  मॉडल और मिसाल बनकर उभरा है और उन्होंने अपनी काबलियत से हरोली को विकास के कई प्रोजेक्ट दिलाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें