फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनकौर में खनन माफिया के अड्डों पर पुलिस का छापा

विज्ञापन
पुलिस ने जनकौर में स्वां नदी से जब्त किए टिपर। - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। पुलिस ने जिले में खनन माफिया पर शिकंजा कस दिया है। एसएचओ गौरव भारद्वाज ने पुलिस टीम के साथ रविवार देर रात को जनकौर गांव में खनन माफिया के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापे मार कर जेसीबी सहित तीन टिपर जब्त किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस की रात को अचानक छापे से खनन माफिया में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि स्वां नदी में खनन करने में जुटे खनन माफिया के लोग पुलिस की छापे की सूचना मिलते ही वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने रात के अंधेरे में स्वां नदी में खनन करने में जुटी जेसीबी मशीन और टिपर जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एसएचओ गौरव भारद्वाज ने पेखूबेला में रात
को स्वां नदी में खनन माफिया के अड्डों पर छापे मारे। पुलिस टीम ने जनकौर गांव में रात को स्वां नदी में खनन करने में जुटी जेसीबी मशीन सहित तीन टिपर जब्त किए हैं। एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने रात को स्वां नदी में खनन कर रही जेसीबी मशीन और तीन टिपर जब्त किए हैं। एएसपी विनोद धीमान ने कहा कि नियमों की अवहेलना करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें