फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कुटलैहड़ के सतरुखा-बैरी रूट पर जल्द शुरू की जाए मिनी बस सेवा

Fri, 03 Jul 2026 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के दूरदराज एवं पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए सार्वजनिक परिवहन की सुविधा आज भी एक बड़ी समस्या बनी हुई है। इसी कड़ी में समाजसेवी जोगिंद्र देव ने प्रदेश सरकार और हिमाचल पथ परिवहन निगम से क्षेत्र के सतरुखा, अंदरोली, वोट, भुगडियान, डोहगी, अमजाड, जखोला, बैरी सहित आसपास के अन्य कई गांवों के लिए एचआरटीसी की मिनी बस सेवा शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन

जोगिंद्र ने कहा कि इन गांवों की बड़ी आबादी आज भी नियमित बस सेवा से वंचित है जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों, सरकारी व निजी कर्मचारियों, महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों को रोजाना आवाजाही के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई स्थानों पर लोगों को मुख्य सड़क तक कई किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ता है। आपातकालीन परिस्थितियों में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है।
पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर के कार्यकाल में सतरुखा-बैरी रूट पर कुछ समय के लिए बस सेवा शुरू की गई थी लेकिन कुछ ही दिनों बाद यह सेवा बंद कर दी गई। ऐसे में क्षेत्र के हजारों लोगों को फिर से परिवहन संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि इस मार्ग पर नियमित मिनी बस सेवा शुरू कर दी जाती है तो इससे हजारों की आबादी के समय और धन की बचत होगी।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, स्थानीय विधायक विवेक शर्मा से आग्रह किया है कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए इस रूट पर बस सेवा शुरू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें