संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत 25 जुलाई, 2025 तक गणना प्रपत्र जमा करना आवश्यक है। यदि कोई निर्वाचक अस्थायी रूप से हिमाचल प्रदेश में रह रहा है, तो वह https://voters.eci.gov.in या ECINET मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन फार्म भर सकता है। फार्म भरकर हस्ताक्षरित प्रति व्हाट्सएप, ई-मेल या परिवार के सदस्य के माध्यम से अपने बूथ लेवल अधिकारी को भी भेज सकते हैं। प्रारूप मतदाता सूची 1 अगस्त, 2025 को प्रकाशित होगी। दावे और आपत्तियों की अवधि 1 अगस्त से 1 सितंबर, 2025 तक रहेगी। फार्म भरते समय 11 मान्य दस्तावेजों में से कोई एक जरूरी है। दस्तावेज उपलब्ध न हो तो इसे 25 जुलाई या 1 अगस्त से 1 सितंबर के बीच भी प्रस्तुत किया जा सकता है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऊना जतिन लाल ने कहा कि मतदाता अपने फॉर्म की स्थिति वेबसाइट या एप पर देख सकते हैं।