फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मैड़ी में फंदे से लटका मिला प्रवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब/मैड़ी (ऊना)। डेरा बाबा वडभाग सिंह मैड़ी में शनिवार को एक वृद्ध प्रवासी फंदे से लटकता मिला है। प्रवासी पिछले तीन चार माह से गांव में रह रहा था और स्थानीय धार्मिक स्थलों में अक्सर देखा जाता था। जानकारी के अनुसार शनिवार तड़के मैड़ी में मुख्य बाजार में उत्तर प्रदेश निवासी वृद्ध ने एक बार्बर शॉप के बाहर शटर की रॉड से अपने गले में गमछा बांधकर फंदा लगा लिया। इसके लिए उसने दुकान के बाहर रखी कुर्सी पर खड़े होकर फंदा लगाया। श्रद्धालुओं ने उसे फंदे पर झूलता पाया। बताया जा रहा है कि प्रवासी सुबह चार बजे पहले स्थानीय धार्मिक स्थल पर गया और वहां माथा टेका। इसके बाद उसने बाहर निकल कर साथ लगते मुख्य बाजार में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना भेज दिया। मृतक की आयु लगभग 65 से 70 वर्ष होने का अनुमान है। प्रवासी सीसीटीवी कैमरों में सुबह के लगभग चार बजे धार्मिक स्थल पर माथा टेकते देखा गया है। एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें