फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: घालुवाल में कार चालक ने कुचले प्रवासी बच्चे, एक की मौत, दूसरा घायल

Mon, 16 Feb 2026 06:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
पंडोगा (ऊना)। हरोली पुलिस थाना क्षेत्र के तहत घालुवाल में रविवार को एक कार चालक ने साइकिल सवार दो बच्चों को रौंद दिया। दर्दनाक हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान नन्हे (15) पुत्र चंद्रपाल निवासी बदायूं उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। दूसरा बच्चा मनोज कुमार (13) पुत्र हेम सिंह निवासी बदायूं उत्तर प्रदेश गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कार चालक को हिरासत में ले लिया। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे एक साइकिल पर सवार होकर सलोह से घालुवाल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कार चालक ने साइकिल सवार बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि एक बच्चे नन्हे की मौके पर ही मौत हो गई और उसके साथ साइकिल पर सवार मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल मनोज कुमार को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। सूचना मिलते ही पंडोगा पुलिस चौकी प्रभारी गुरध्यान सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे और मामले को लेकर आगामी जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार चालक को हिरासत में ले लिया। इसके साथ मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया।

उधर, पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामले की जांच जारी है। हादसा किन कारणों से हुआ, उसकी पड़ताल के लिए सीसीटीवी फुटेज कब्जे ली है। मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें