फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन ने निकाली रोष रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन ने सीटू के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को रोष रैली निकाली। यूनियन ने जिला प्रशासन व शिक्षा उपनिदेशक के जरिये 12 सूत्री मांगपत्र प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को भेजे। जिलाध्यक्ष बलविंद्र ने आरोप लगाया कि केंद्र व राज्य सरकार लबे समय से मिड-डे मील वर्करों की मांगों को पूरा नहीं कर रही है। इस बढ़ती महंगाई के दौर में केंद्र सरकार मिड-डे मील वर्करों को मात्र एक हजार रुपये दे रही है और वह भी एक वर्ष में केवल 10 माह का ही दिया जाता है। ऐसे में वर्करों को अपने परिवार का पालन पोषण करना काफी मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि मिड-डे मील वर्करों को नौ हजार रुपये न्यूनतम वेतन दिया जाए। वहीं, पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती में प्राथमिकता के आधार पर नियुक्ति दी जाए। आकस्मिक अवकाश, अर्जित अवकाश व मेडिकल अवकाश दिए जाने की मांग की है। प्रधान बलविंद्र कौर ने कहा कि उच्च न्यायालय के फैसले के अनुसार 12 माह का वेतन नवंबर 2019 से एरियर सहित दिया जाए। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को ओर तेज किया जाएगा। इस मौके पर सीटू के जिला उपप्रधान सुरेंद्र शर्मा, हिमाचल किसान सभा के जिला उपप्रधान रणजीत सिंह, मिड-डे मील सचिव अनुराधा, पिंकी दवी, कमलदेव, रचना देवी, सुषमा, मीना, सुदेश, मनजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें