फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मिड-डे मील वर्करों को दी भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता की ऑनलाइन ट्रेनिंग

Tue, 24 Nov 2026 06:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश के दिशा-निर्देशों के अनुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बौल में मिड-डे मील वर्करों के लिए एक दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्राथमिक, उच्च तथा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत कुल 24 मिड-डे मील वर्करों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान मिड-डे मील वर्करों को विद्यार्थियों के लिए पौष्टिक एवं संतुलित भोजन तैयार करने के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई। उन्हें भोजन पकाने की आधुनिक एवं बेहतर तकनीकों, रसोईघर में साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता तथा भोजन के पोषण मूल्य के महत्व से अवगत करवाया गया। इस दौरान भोजन में आयरन, फाइबर, मिनरल्स सहित अन्य आवश्यक पोषक तत्वों की उपयोगिता के बारे में भी विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि बच्चों को दिया जाने वाला मध्याह्न भोजन स्वच्छ, सुरक्षित, पौष्टिक एवं संतुलित होना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और शारीरिक विकास को बेहतर बनाया जा सके। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव पराशर, एसएमसी अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, प्रवक्ता विनोद कुमार तथा टीजीटी अश्वनी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें