फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मिड-डे-मील वर्करों की हड़ताल, स्कूलों में अध्यापकों और एसएमसी ने संभाला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यापकों ने खुद तैयार किए दाल, चावल और खिचड़ी
विज्ञापन


अधिकतर स्कूलों में व्यवस्था रही सामान्य, कुछ संस्थानों में पढ़ाई रही प्रभावित

संवाद न्यूज एजेंसी

नारी (ऊना)। जिले के सभी स्कूलों में तैनात मिड-डे-मील वर्कर मांगों को लेकर बुधवार को हड़ताल पर रहे। इस दौरान बच्चों के लिए दोपहर का भोजन बनाने के संबंध में अध्यापकों ने एसएमसी के सहयोग से मोर्चा संभाला। अध्यापकों और एसएमसी सदस्यों ने खुद भोजन बनाकर बच्चों को परोसा। बच्चों को दाल, चावल, खिचड़ी सहित विभिन्न पकवान बनाकर परोसे गए। हालांकि, अध्यापकों के खाना बनाने में जुटने से विद्यार्थियों की पढ़ाई जरूर प्रभावित रही।
प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान राकेश शर्मा ने बताया के जिले के किसी भी स्कूल से ऐसी जानकारी नहीं मिली कि मिड-डे-मील तैयार नहीं किया गया। हर विद्यालय में भोजन तैयार करने का काम पहले की तरह सुचारु रूप से चला है। कहा कि कई स्कूलों में अध्यापकों की कमी हैं। वहां एसएमसी सदस्यों से अध्यापकों का हाथ बंटाया। जिले में 491 प्राथमिक पाठशालाएं, 146 वरिष्ठ माध्यमिक, 54 उच्च और 82 माध्यमिक पाठशालाएं हैं। सभी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक दोपहर का भोजन रोजाना की तरह ही बच्चों को दिया गया।
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक पाठशाला डठवाड़ा में दोपहर 12:20 पर बच्चों को दोपहर के भोजन के लिए टाट पट्टी पर बिठाया गया। विद्यालय में कुल 32 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। एक मुख्य अध्यापक और एक सहायक अध्यापक अपनी सेवाएं यहां दे रहे। बच्चों को आधी छुट्टी के समय दोपहर के भोजन के लिए बिठाया गया। स्कूल में दो मिड-डे-मील वर्कर हैं, जिनमें से एक हड़ताल पर और दूसरा उपस्थित पाया गया। अध्यापकों और स्कूल प्रबंधन कमेटी की मदद से भोजन तैयार करके बच्चों को परोसा गया, जिसमें दाल, चावल और फल भी दिए।
स्कूल के मुख्य अध्यापक मनोज कुमार ने कहा कि मिड-डे-मील वर्कर की हड़ताल का हमारे विद्यालय में अधिक असर नहीं पड़ा। कोई भी दिक्कत सामने नहीं आई। पानी का टैंक पांच जुलाई 2025 को साफ किया गया। आधी छुट्टी बंद होने के उपरांत दोनों अध्यापक अपनी कक्षाओं में चले गए।
विज्ञापन

उपनिदेशक जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग सोमलाल धीमान ने बताया कि मिड डे मील कर्मियों की हड़ताल को लेकर सभी स्कूलों को पहले से आगाह किया गया था। बुधवार को हड़ताल के बावजूद स्कूलों में स्थिति सामान्य पाई गई। हालांकि व्यवस्थाओं में बदलाव के कुछ स्कूलों में पढ़ाई पर असर जैसे मामले सामने आ सकते हैं। कुल मिलाकर व्यवस्थाएं सामान्य रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें