थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के गांव बल्ह खालसा स्थित दुख निवारण आदिद्वारा में ईशर दास महाराज का प्रकाश उत्सव श्रद्धा, भक्ति के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर समस्त क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो उठा और दूर-दूर से आई संगत ने उत्सव को अद्वितीय दिव्यता प्रदान की। गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा कमल दास ने बताया कि उत्सव की शुरुआत नाम-सिमरन से हुई। इसके बाद गुरु आदि प्रकाश ग्रंथ की पवित्र बाणी का सहज पाठ करवा कर भोग डाला गया। कीर्तन दरबार में कीर्तनी जत्थों ने बारी-बारी से गुरबाणी के शबद गायन के माध्यम से संगत को आत्मिक आनंद और सतगुरु की शिक्षाओं का संदेश प्रदान किया। इस मौके पर सह प्रबंधक राजीव कुमार, सूरम सिंह, सुच्चा सिंह सहित अन्य सेवकों ने भी अपनी सेवाएं प्रदान कीं। संवाद