फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: समानता, भाईचारा और समरसता का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के प्रसिद्ध गायक बलराज बिलगा ने एक से बढ़कर एक धार्मिक प्रस्तुतियां दीं
विज्ञापन

पंजाब अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष जसबीर सिंह गढ़ी ने की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद स्थित गुरु रविदास मंदिर परिसर में आयोजित 20वें विशाल गुरु रविदास जोड़ मेले का वीरवार को समापन हुआ। समापन अवसर पर पंजाब अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष जसबीर सिंह गढ़ी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने मंदिर में माथा टेका और प्रदर्शनी का अवलोकन किया। गढ़ी ने मेले में उमड़े विशाल जनसमूह और मेला प्रबंधक समिति को बधाई दी।


धार्मिक प्रस्तुतियों में पंजाब के प्रसिद्ध गायक बलराज बिलगा ने गुरु रविदास के भजनों से समा बांधा। उन्होंने मोहे न विसारो मैं जन तेरा, शहर बनारस जैसे अनेक शबद गायन से समां बांधा। जसबीर सिंह गढ़ी ने संत रविदास के विचारों पर प्रकाश डालते हुए समाज में समानता, भाईचारा और समरसता का संदेश दिया और डॉ. भीमराव आंबेडकर की शिक्षाओं से युवाओं को प्रेरित होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में संतोषगढ़ मंदिर के निर्माण एवं समाज उत्थान में योगदान देने वाले व्यक्तियों का सम्मान भी किया गया। जोड़ मेले के संस्थापक शिंगारा राम सहूंगड़ा को याद किया गया और मेले की कमेटी अध्यक्ष बलवंत सिंह ने अतिथियों का स्वागत कर उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें