फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भड़ोलियां खुर्द में लोगों को नशा मुक्ति का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवियों ने गोद लिए गांव भड़ोलियां खुर्द का दौरा किया। इस दौरान नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया तथा सफाई अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और एनएसएस गीत से हुई। स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य वक्ता एडवोकेट शिखा ने घरेलू हिंसा और महिला सशक्तीकरण पर विचार साझा करते हुए कहा कि शिक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए आवश्यक है। उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर आवाज उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पवित्र दुलारी व प्रो. मनजीत सिंह मान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें