फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विद्यार्थियों ने पंजाबी गीतों पर मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नारी (ऊना)। कुटलैहड विस क्षेत्र के विधायक देवेंद्र कुमार भुटटो ने अधिकारियों को विकासात्मक कार्यों के एक हफ्ते में एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए हैं। विधायक राजकीय माध्यमिक पाठशाला कोटला कलां के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। प्रधानाचार्य राजेंद्र कौशल ने वार्षिक रिपोर्ट पेश कर स्कूल की उपलब्धियां उनके समक्ष रखी़ं। सांस्कृतिक गतिविधियों में लड़कों का भंगड़ा और लड़कियों ने पंजाबी गिद्दा डालकर खूब वाहवाही लूटी। उत्कृष्ट गतिविधियों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान लड़कियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। प्रधानाचार्य राजेंद्र कौशल ने पंडाल में बैठे हुए महानुभावों को मंच पर बुलाकर मुख्य अतिथि की ओर से सम्मानित करवाया। उन्होंने सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को 11,000 रुपये देने की घोषणा की। साथ में स्कूल के मैदान के लिए 5,00,000 और अधूरे पड़े बड़े हाॅल के निर्माण कार्य को पूरा करने के आदेश दिए। उन्होंने 10वीं कक्षा के विद्यार्थी मोहम्मद हुसैन को जिसने 94 प्रतिशत अंक दसवीं में प्राप्त किए हैं, उन्हें 2000 रुपये नकद दिए। स्कूल के शौचालय के लिए भी 2,10,000 रुपये की राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों को शीघ्र इन विकासात्मक कार्यों के लिए एस्टीमेट बनाने के लिए कहा और आदेश दिया कि एक सप्ताह तक एस्टीमेट पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें