फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मेधावियों ने हिमाचली परिधानों में सज धज कर ली डिग्री और मेडल

Fri, 04 Sep 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। ट्रिपल आईटी ऊना के 8वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों ने हिमाचली परिधानों में सज धज कर डिग्री और मेडल प्राप्त किए। लड़कों ने हिमाचली टोपी और पजामा-कुर्ता की वेशभूषा तो लड़कियों ने साड़ी पहन कर उपाधियां हासिल की। वहीं मुख्यातिथि और अतिथि ने भी सफेद रंग के पजामा-कुर्ते और हिमाचली टोपी के साथ ही केसरिया रंग के पटके के साथ मेधावियों को उपाधि और पदक देकर सम्मानित किया। समूचे लता मंगेशकर कला केंद्र समूर कलां का सभागार रंग-बिरंगे परिधानों में सजे मेधावियों मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों से एक नए रंग और रूप में नजर आया। दीक्षांत समारोह में यह अलग ही दृश्य देखने से मिला। हिमाचली संस्कृति से रूबरू करवाते हुए समारोह में नजर आया। वहीं दूसरी ओर समारोह में प्रवेश करने से पहले मुख्य अतिथि राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने विशिष्ट अतिथि अनुराग सिंह ठाकुर और प्रोफेसर सिकंदर कुमार के साथ और प्रशिक्षु इंजीनियरों के द्वारा प्रदर्शनी में सजाए गए मॉडलों का अवलोकन भी किया और प्रशिक्षु इंजीनियरों से रूबरू होकर मॉडलों के बारे में भी नए नवाचार और व्यावहारिक रूप से आमजन के हित के लिए इस्तेमाल होने की बात पर भी प्रेरित करते हुए मार्गदर्शन किया। दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने स्नातकों, उनके परिवारों और संकाय सदस्यों को बधाई दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर लोकसभा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि आज का युवा भारत का भविष्य ही नहीं, भारत का भाग्य भी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ज्ञान की खोज का माध्यम है, जो नए विचारों, नवाचार, तकनीक और उद्यमिता की राह खोलती है। उन्होंने युवाओं से चुनौतियों का साहस के साथ सामना करने और अपनी क्षमता के बल पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। राज्यसभा सांसद प्रो. सिकंदर कुमार ने कहा कि 21वीं सदी के भारत का नेतृत्व करने के लिए देश का युवा तैयार है। उन्होंने विद्यार्थियों से रोजगार सृजक बनने और ज्ञान, विज्ञान, कला व तकनीक के माध्यम से समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। दीक्षांत समारोह के दौरान स्नातकों ने शपथ ली और सत्यनिष्ठा, देश, पेशे एवं संस्थान की गरिमा, पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रीय एकता तथा समाज की सेवा में अपने ज्ञान के उपयोग के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें