दौलतपुर चौक(ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीबीए एवं बीसीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट सूची महाविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार चयनित विद्यार्थी 16 व 17 जून को अपने सभी मूल दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर प्रवेश सुनिश्चित करें।
प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा ने विद्यार्थियों से निर्धारित समय के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में बीए, बीएससी एवं बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के लिए प्रवेश प्रक्रिया भी जारी है। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित तिथि से पूर्व ऑनलाइन आवेदन कर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। निर्धारित तिथियों के बाद रिक्त सीटों पर प्रवेश महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार दिया जाएगा।