एसडीएम को ज्ञापन देते अंब व्यापार मंडल के सदस्य। संवाद।
- फोटो : बंदी की मौत के बाद जिला अस्पताल में पुलिसकर्मी से घटना की जानकारी लेते परिजन।
कहा, ठप हो जाएगा व्यापार, बैंक ऋण की किस्तें चुकानी मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब(ऊना)। अंब बाजार के व्यापारियों ने बाजार को नो पार्किंग जोन घोषित किए जाने के फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई है। इस संबंध में व्यापार मंडल अंब के अध्यक्ष कुलदीप कुमार शर्मा और अन्य सदस्यों ने एसडीएम को मांग पत्र सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। व्यापारियों का कहना है कि जिलाधीश ऊना के निर्देश पर पूरे बाजार को नो पार्किंग जोन बना दिया गया है, लेकिन शहर में कहीं भी वैकल्पिक पार्किंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है। पार्किंग की कमी के कारण ग्राहक अब बाजार में रुकने के बजाय अन्य शहरों का रुख कर रहे हैं, जिससे स्थानीय व्यापार ठप होने के कगार पर पहुंच गया है।
दुकानदारों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राहकों की कमी से वे अपने व्यवसाय का किराया और बैंक ऋण की किस्तें चुकाने में भी असमर्थ हो गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि यह पाबंदी जल्द नहीं हटाई गई तो उन्हें अपनी दुकानें बंद करनी पड़ सकती हैं, जिससे उनके परिवारों का पालन-पोषण भी संकट में पड़ जाएगा। व्यापार मंडल ने एसडीएम के माध्यम से जिलाधीश से गुहार लगाई है कि व्यापारियों के आर्थिक हितों को देखते हुए अंब बाजार को जल्द से जल्द नो पार्किंग जोन की पाबंदी से बाहर निकाला जाए।