फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सभा के सदस्यों को अब खातों की ऑनलाइन मिलेगी जानकारी

Thu, 23 Apr 2026 07:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। ऊना जिला सहकारी विकास संघ ( ऊनकोफैड) ऊना में सहकारिता विभाग से सेवानिवृत्त अंकेक्षकों व प्रमाणित अंकेक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय द्वारा सहकारी सभाओं को ऑनलाइन प्रक्रिया के अंतर्गत सभाओं का ऑडिट करने का प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यशाला का शुभारंभ ऊनकोफैड के चेयरमैन राजेंद्र शर्मा ने करते हुए बताया कि वर्तमान परिवेश में सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार ने देश भर में प्राथमिक सहकारी सभाओं का कंप्यूटरीकरण लगभग पूरा कर लिया है। अब सहकारी सभाओं का सारा कामकाज ऑनलाइन हो चुका है। जिसमें आम सहकारी सभा के सदस्यों को अब अपने सब प्रकार के खातों की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होगी। इसके अलावा सभा में सब प्रकार की जानकारी भी देख सकते हैं। सभाओं का वार्षिक अंकेक्षण भी अब इस प्रणाली पर किया जाएगा। इसी मकसद से सभाओं के अंकेक्षकों की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें