फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हर हफ्ते विद्युत कटौती पर भड़का मैहतपुर बसदेहड़ा व्यापार मंडल

Tue, 04 Feb 2025 06:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। मैहतपुर बसदेहड़ा व्यापार मंडल हर सप्ताह लगने वाले विद्युत कटों को लेकर भड़क गया है। व्यापार मंडल के सदस्यों ने विद्युत कटौती पर रोष जताते हुए विद्युत बोर्ड से सवाल किया है कि आखिर ये कट कब बंद होंगे। व्यापारियों ने कहा कि कई वर्षों से हर हफ्ते ये कट लग रहे हैं। मगर इनका स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन


मैहतपुर बसदेहड़ा व्यापार मंडल के चेयरमैन दीपक लामा, प्रधान सुभाष ऐरी, महासचिव संजय भारद्वाज सहित संजीव सचदेवा, विनोद कुमार, गोपाल कृष्ण ने पूछा कि विद्युत लाइन में ऐसा कौन-सा फाल्ट है जो आजतक ठीक ही नहीं हो पा रहा है और वर्षों से हर सप्ताह बिजली कट लगाने को मजबूर है।

व्यापारियों ने कहा कि गर्मियों से पहले एक बार 10-15 दिन के लिए पूरी विद्युत सप्लाई बंद करके सभी मरम्मत कार्य पूरे करे, ताकि बाद में कोई दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि हिमाचल में बिजली का उत्पादन होता है, फिर भी यहां के लोग कटों का सामना कर रहे हैं, जबकि पंजाब में 24 घंटे बिजली सप्लाई होती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कभी पेड़ों की छंटाई के नाम पर कट लगते हैं तो कभी फीडर चेंज करने के नाम पर और कभी अचानक मेन विद्युत लाइनों के जंपर ढूंढने से घंटे बिजली सप्लाई बाधित रहती है। मैहतपुर उद्योग संघ के अध्यक्ष सीएस कपूर ने भी व्यापार मंडल की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सरकार नियमित सप्लाई दे।

सोमवार मेंटेनेंस डे होता है, इसे कट नहीं कहा जा सकता। ट्रांसफार्मर रखरखाव, विद्युत लाइनों की मरम्मत कार्य को पूर्ण करने के लिए सप्ताह में एक बार विद्युत आपूर्ति को बंद करना पड़ता है। उपभोक्ताओं की सुविधा का पूर्ण ख्याल रखा जा रहा है, ताकि आने वाले गर्मियों में नियमित रूप से विद्युत आपूर्ति बहाल रखी जा सके।
विज्ञापन


-ई. बलराज सेंगर, एसई, विद्युत मंडल ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें