फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैहतपुर बैरियर पर 25 लाख का सामान जब्त

Fri, 17 Feb 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
आबकारी एवं कराधान विभाग ने मैहतपुर बैरियर पर सरकारी बस में एक क्विंटल खोआ बरामद किया है। इसके साथ विभाग ने दबिश के दौरान बिना बिल के कुल करीब 25 लाख का सामान जब्त किया है।
विज्ञापन


इसमें से विभाग ने कुछ इलेक्ट्रॉनिक्स सामान पर मौके पर 2 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है। विभाग ने बाकी सामान को जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार वीरवार रात को मैहतपुर बैरियर पर आबकारी एवं कराधान विभाग के निरीक्षक वीरेंद्र कुमार, अनिल मेहता, संत राम व अनिल कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने बाहरी राज्यों से बिना बिल के सामान लाने व टैक्स चोरों के खिलाफ अभियान चलाया।

इस अभियान के तहत विभागीय टीम ने दिल्ली, पंजाब, यूपी व अन्य राज्यों से आ रहे वाहनों की जांच की। जांच के दौरान एक सरकारी बस में दो बैग में छिपाकर रखा एक क्विंटल खोआ बरामद किया। जिसका बस में कोई मालिक न होने पर विभाग ने खोआ जब्त कर लिया। वहीं अन्य निजी व सरकारी बसों सहित अन्य वाहनों में बड़ी संख्या में बिना बिल व बिना टैक्स दिए इलेक्ट्रॉनिक्स सामान को पकड़ा है। जिसमें डिशें, कुक्कर, रेडीमेड व बिजली सहित अन्य घरेलू सामान शामिल रहा।
विज्ञापन


विभागीय टीम की इस कार्रवाई से मैहतपुर बैरियर पर वीरवार रात हड़कंप मच गया। जिससे कई वाहन चालकों ने तो अन्य चोर रास्तों से जाना शुरू कर दिया। मैहतपुर बैरियर पर अभियान में शामिल विभाग के निरीक्षक वीरेंद्र कुमार शर्मा ने पुलिस विभाग के सहयोग के लिए आभार जताया है। 

आबकारी एवं कराधान विभाग के सहायक आयुक्त उज्जवल सिंह राणा ने कहा कि मैहतपुर बैरियर पर टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया है। टीम ने वीरवार रात लाखों रुपयों का सामान जब्त किया है। उन्होंने बताया कि विभाग ने कुछ सामान पर 2 लाख 20 हजार रुपये टैक्स व जुर्माना वसूला है। अन्य सामान जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें