फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉल पेंटिंग कार्य के लिए कला अध्यापकों और छात्रों को किया जाए शामिल

विज्ञापन
ऊना सचिवालय में बैठक के दौरान उपायुक्त ऊना राघव शर्मा व अन्य - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। मेरा हिमाचल थीम के तहत विभिन्न सरकारी संस्थानों में हिमाचल की संस्कृति और विकास गतिविधियों को दर्शाती वॉल राइटिंग व वॉल पेंटिंग के कार्य की समीक्षा के लिए मंगलवार को लघु सचिवालय में बैठक आयोजित की गई। हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्यत्व दिवस की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर भाषा एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में होने वाले इस कार्य की बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने की।
विज्ञापन

उपायुक्त ने निर्देश दिए कि स्कूलों में वॉल पेंटिंग कार्य के लिए कला अध्यापकों, छात्रों को भी शामिल किया जाए। अन्य संस्थानों में चित्रकारों की संख्या में वृद्धि की जाए ताकि 15 दिसंबर तक कार्य पूरा किया जा सके। इसके लिए स्थानीय चित्रकारों को भी इस काम से जोड़ा जाए। जिला के पंचायत भवनों में भी पूर्ण राज्यत्व दिवस की 50वीं वर्षगांठ पर जारी प्रतीक चिन्ह थामे पग पग प्रगति की डोर-चला हिमाचल शिखर की ओर का भी दीवार पर चित्र अंकित किया जाए। इसके अलावा जिला में उपमंडल स्तर पर की जाने वाली वॉल पेंटिंग के लिए स्वयं फील्ड में जाकर दीवारों का चयन करें। उन्होंने निर्देश दिए कि हिमाचल में प्रवेश करने के जिला में स्थित दो मुख्य प्रवेश-द्वार मैहतपुर व गगरेट में गेट निर्मित करने के कार्य में भी तेजी लाई जाए ताकि समयबद्ध कार्यपूर्ण किया जा सके। उन्होंने बताया कि मैहतपुर में गेट निर्माण का कार्य 31 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। बैठक में एडीसी डॉ. अमित कुमार, उपनिदेशक शिक्षा उच्च पीसी राणा व प्राथमिक देवेंद्र चंदेल, जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया, सहायक अभियंता राष्ट्रीय उच्च मार्ग राजेश कुमार व लोक निर्माण सुनील कुमार, जिला ऑडिट अधिकारी डॉ. त्रिलोक राणा तथा सहायक प्रवक्ता महाविद्यालय चौकीमन्यार डॉ. कुलदीप सिंह ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें