फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अवकाश घोषित होने के कारण नहीं हुई विवि एकेडमिक काउंसिल की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह के निधन पर घोषित राजकीय शोक और विवि में सरकार के आदेशों के बाद शुक्रवार और शनिवार को घोषित अवकाश के कारण शुक्रवार की एकेडमिक काउंसिल की बैठक स्थगित हो गई। विवि के अधिष्ठाता अध्ययन की अध्यक्षता में होने वाली बैठक के स्थगित होने की सूचना देते हुए अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम ने कहा कि अब बैठक की नई तिथि तय कर इसकी सूचना सभी अधिष्ठाताओं को दे दी जाएगी। बैठक में जरूरी एकेडमिक फैसले लिए जाने थे, वहीं कॉलेजों में एनईपी को नए सत्र से लागू करने को लेकर बनाए गए यूजी के एक साल के पाठ्यक्रम और अन्य तैयारियों पर भी चर्चा होनी थी। कॉलेज प्राचार्यों के साथ शनिवार को तय की गई बैठक से पूर्व एकेडमिक काउंसिल की बैठक से कुछ मामले राज्यपाल की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में भी रखे जाने थे। राजकीय शोक और अवकाश के चलते ये दोनों बैठकें फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें