फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: खड्डों, नालों के डी-सिल्टिंग कार्य को लेकर बैठक 20 को

Tue, 14 Apr 2026 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। मानसून को लेकर नगर निगम क्षेत्र में जलभराव तथा बाढ़ जैसी संभावित परिस्थितियों की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कार्यों की समीक्षा के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की तरफ से 20 अप्रैल को बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक उपायुक्त ऊना की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे आयोजित होगी। बैठक में नगर निगम ऊना क्षेत्र के तहत आने वाले सभी खड्डों एवं नालों में चल रहे डी-सिल्टिंग कार्यों की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। साथ ही बरसात के दौरान जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में जोखिम कम करने के उपायों पर चर्चा की जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि मानसून आगमन से पूर्व सफाई एवं डी-सिल्टिंग कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए ताकि नगर निगम ऊना क्षेत्र में जलभराव की समस्या का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। बता दें कि बीते वर्ष मानसून के दौरान विशेषकर नगर निगम ऊना क्षेत्र में जलभराव तथा फ्लैश फ्लड की घटनाएं सामने आई थीं। जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ था। पूर्व अनुभवों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने इस वर्ष समय रहते प्रभावी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें