फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता के लिए बैठक कल

Wed, 19 Aug 2026 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला ऊना में वर्ष 2026 में होने वाली अंडर-14 (बालक एवं बालिका) खंड व जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर 20 अगस्त को बैठक होगी। उपनिदेशक प्रारंभिक स्कूल शिक्षा ऊना कार्यालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार बैठक सुबह 11 बजे पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धमांदरी में जिला प्रारंभिक स्कूल खेलकूद संघ के अध्यक्ष सोम लाल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बैठक में सभी वरिष्ठ माध्यमिक, उच्च, माध्यमिक और निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, मुख्याध्यापकों व प्रभारियों को अपने विद्यालय के डीपीईई अथवा शारीरिक शिक्षक की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में वर्ष 2026 में होने वाली यू-14 आयु वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन स्थल और तिथियां निर्धारित की जाएंगी, ताकि प्रतियोगिताओं का आयोजन सुचारू रूप से किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें