फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आईटीआई नैहरियां में मनाया ध्यान दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनौतियों से निपटने का सबसे कारगर उपाय है ध्यान : सतवीर
विज्ञापन

अंब (ऊना)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैहरियां में शनिवार को प्रथम विश्व ध्यान दिवस मनाया गया। इस दिन को मनाने का उद्देश्य दुनिया भर में ध्यान के लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। संस्थान के प्रधानाचार्य प्रवेश शर्मा ने बताया कि आज हम सभी को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से पूर्ण रूप से स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। संयुक्त राष्ट्र सभा ने इस प्रथम दिवस को आंतरिक शांति वैश्विक सद्भाव के रूप में मनाने का फैसला लिया है। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के अंब उपमंडल के ध्यान प्रशिक्षक सतवीर सिंह ने उपस्थित प्रशिक्षुओं को स्वस्थ रहने के लिए ध्यान लगाने का संदेश दिया। उन्होंने नाड़ी शोधन, प्राणायाम व पंचकोश ध्यान के साथ-साथ ओम के उच्चारण के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। बताया कि आज मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं सबसे बड़ी चुनौती के रूप में दुनिया के सामने आ रही हैं। इस समस्या से निपटने का सबसे कारगर उपाय है ध्यान। ध्यान का उपयोग किसी व्यक्ति के मानसिक और शारीरिक कल्याण का समर्थन करने के लिए भी किया जाता है। इस अवसर पर संस्थान के सभी अनुदेशक व स्टाफ भी उपस्थित रहा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें