फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: टाहलीवाल में मेडिकल स्टोर में आग लगने से दवाइयां जलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद में पाया आग पर काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टाहलीवाल (ऊना)। टाहलीवाल मेन बाजार होशियारपुर मार्ग पर स्थित एक मेडिकल स्टोर में वीरवार रात पौने 12 बजे आग लग गई। आग लगने से मेडिकल स्टोर में रखी दवाइयां भी जलकर राख हो गईं। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। देर रात मेडिकल स्टोर से धुआं निकलने के बाद स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को 11:55 बजे सूचना दी। 12 बजे पहुंचकर अग्निशमन विभाग की टीम ने करीब डेढ़ घंटे में आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। तब तक दवाइयां जलकर राख हो चुकी थीं। आग की घटना में मेडिकल स्टोर संचालक संतोषगढ़ निवासी मुकेश कुमार को करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अग्निशमन विभाग के अधिकारी सुनील ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही पलों में पूरे स्टोर में रखी दवाइयां, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गया। इससे पहले स्थानीय लोगों ने भी आग पर काबू पाने की कोशिश की थी। बाद में उन्होंने विभाग को सूचना दी। घटना के बाद पुलिस ने भी सुबह दौरा किया और स्थानीय दुकानदारों से पूछताछ की। फिलहाल टाहलीवाल पुलिस ने घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है। -संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें