ऊना। पंजाब नेशनल बैंक के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) रामपुर ऊना में दो दिवसीय ग्रामीण राजमिस्त्री प्रशिक्षक एवं प्रमाणन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से 8 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीवीटी) एवं व्यावहारिक मूल्यांकन से परखा गया। कार्यक्रम के समापन पर पीएनबी ऊना के मुख्य प्रबंधक पीयूष मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने बैंकिंग सेवाओं और स्वरोजगार अवसरों पर मार्गदर्शन दिया। यह प्रशिक्षण प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के सहयोग और भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से वित्त पोषित है। चालू वित्त वर्ष में प्रदेश में 1,150 उम्मीदवारों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य है। इस अवसर पर आरसेटी निदेशक सुधीर शर्मा, राज्य नियंत्रक डॉ. अंबिका साहू तथा अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।