फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनर्स के मेडिकल बिलों का जल्द हो भुगतान : राणा

Mon, 08 Jul 2024 02:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
ऊना में बैइक के दौरान हिमाचल प्रदेश पेशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदा​धिकारी।संवाद
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर संघ ऊना शहरी की बैठक रावमा कन्या स्कूल में रविवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शहरी इकाई के प्रधान हरमेश सिंह राणा ने की। बैठक के दौरान सबसे पहले बीते दिनों दिवंगत हुए पेंशनर साथियों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन

इस मौके पर पेंशनर्स ने सरकार से बकाया पड़े मेडिकल बिलों के भुगतान का मामला प्रमुखता से उठाया। सदस्यों ने कहा कि पेंशनर्स के मेडिकल बिल काफी समय से लंबित पड़े हैं। ऐसे में बुढ़ापे के दौरान उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के दौरान आर्थिक रूप से भी परेशान रहना पड़ रहा है। इस पर सरकार को जल्द से जल्द पेंशनर्स के मेडिकल बिलों का भुगतान करना चाहिए। साथ ही पेंशनर्स की बकाया लीव रिवाइज्ड इनकैशमेंट को भी सरकार जल्द जारी करे। सदस्यों ने कहा कि सरकार उनके मामले को लेकर गंभीरता से विचार नहीं कर रही है। इसी के चलते काफी समय से पेंशनर्स की मांगें लंबित पड़ी है। सरकार को इस मामले पर गंभीरता से विचार करना चाहिए, ताकि पेंशनर्स सम्मान का जीवन व्यतीत कर सकें। बैठक में डीडी विशिष्ट, शशि बाला, कुलभूषण शारदा, प्रेम कालिया, भजन सिंह, रणजीत सिंह, रामस्वरूप शर्मा, एमएस चंदेल व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

ऊना में बैइक के दौरान हिमाचल प्रदेश पेशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें