फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जयकारे लगाते मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Mon, 08 Jul 2024 02:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
माता चिंतपूर्णी के दरबार माथा टेकने के लिए लाईनों में खडे भक्त।संवाद
विज्ञापन
आसमान में बादल छाए रहने से धूप से दिनभर मिली निजात
विज्ञापन

पौड़ियों के नीचे सड़क पर लगने वाली लंबी लाइनें रही नदारद
अजय कालिया
चिंतपूर्णी (ऊना)। रविवार के दिन माता चिंतपूर्णी जी के दरबार में शीश नवाने पहुंचे श्रद्धालु माता की भेंटें गाते और जयकारे लगाते हुए नजर आए। सुहावने मौसम के बीच दर्शनों के लिए पहुंचे माता के भक्त आनंदित महसूस कर रहे थे। पिछले दिनों की अपेक्षा रविवार को मौसम में बदलाव नजर आ रहा था।
आसमान में बादल छाए रहने से धूप से दिनभर निजात मिली। पड़ोसी राज्यों की अपेक्षा यहां मौसम ठंडा बना हुआ था। पंजाब से आए राजेश कुमार, मोनू, सिमरन गोपी, विशाल समेत अन्य श्रद्धालुओं का कहना है कि पंजाब में काफी गर्मी पड़ रही है, लेकिन इधर मौसम अच्छा है। ज्यादा भीड़ न होने के कारण आसानी से दर्शन कर पाए, तो दूसरी ओर सुहावने मौसम में इधर आने का आनंद ही कुछ और ही है। गौरतलब है कि इन दिनों बरसात के कारण तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर बादल छाए रहने से मौसम खुशगवार बना रहा। रविवार के दिन पहले की अपेक्षा भक्तों की संख्या में काफी कमी नजर आई। पौड़ियों के नीचे सड़क पर लगने वाली लंबी लाइनें नदारद ही रहीं। मात्र मुख्य बाजार में ही श्रद्धालु दर्शनों के लिए लाइनों में खड़े रहे। इन दिनों मंदिर के आसपास भिखारियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। काफी संख्या में छोटे बच्चे भिक्षा मांगते हुए देखे जा रहे हैं। श्रद्धालुओं को कपड़ों से पकड़ भी लेते हैं। इसलिए कई बार तो श्रद्धालु असहज महसूस करते हैं। होमगार्ड के प्लाटून कमांडर जागीर लाल ने बताया कि रविवार के दिन समुचित व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालु श्रद्धापूर्वक माता रानी के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे थे। पहले की अपेक्षा भीड़ में कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें