फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गगरेट में मनाई शहीद करतार सिंह सराभा की जयंती

Mon, 25 May 2026 10:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह क्लब गगरेट के सदस्य  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अम्बोटा आयोजित कार्यक्रम में 
विज्ञापन
घनारी (ऊना)। शहीद भगत सिंह क्लब गगरेट के सदस्यों ने रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंबोटा के खेल मैदान में गदर पार्टी के संस्थापक महान क्रांतिकारी शहीद करतार सिंह सराभा की 130वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई। इस अवसर पर युवाओं को देशभक्ति, राष्ट्रसेवा और खेलों के प्रति प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान क्लब सदस्यों ने शहीद करतार सिंह सराभा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही युवाओं को खेल सामग्री भी वितरित की गई।

ब के प्रधान मुनीष ठाकुर ने कहा कि करतार सिंह सराभा का जन्म 24 मई 1896 को पंजाब के लुधियाना जिले के सराभा गांव में हुआ था। उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका जाने के बाद वे वर्ष 1913 में कैलिफोर्निया में स्थापित गदर पार्टी से जुड़े और भारत की स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर क्लब के उपप्रधान राजिंदर सिंह बंसल, आकाश कुमार, शम्मी सिंह, नवीन कुमार, सुमित और संजीव कुमार सहित कई युवा खिलाड़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें