फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: करवाचौथ के शृंगार को सजे बाजार

Fri, 18 Oct 2024 01:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
व्रत से पहले जमकर हो रही खरीदारी, कारोबारियों के खिले चेहरे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। पति की दीर्घायु की कामना का पर्व करवा चौथ 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। करवाचौथ को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, त्योहार को लेकर बाजार भी सज गए हैं
अभी से महिलाएं तैयारी में जुटी हुई हैं, जिससे बाजार गुलजार हो गए हैं। सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ देखने को मिल रही है। बाजारों में रौनक बढ़ने से दुकानदारों के चेहरे खिल उठे हैं। करवाचौथ के पर्व पर बाजार में रंग-बिरंगी चूड़ियों व पूजन सामग्री की दुकानें भी सजी गई हैं। वीरवार को भी महिलाओं की बाजार में भारी भीड़ देखी गई। इस व्रत में महिलाएं नए सूट व गहने का शृंगार कर पूजा करती हैं। महिलाएं इस दिन भगवान शिव-पार्वती, गणेश, कार्तिकेय, चंद्रमा की पूजा करती हैं।
विज्ञापन

करवाचौथ के मद्देनजर बाजारों में खास रौनक नजर आ रही है। करवाचौथ के लिए फैंसी चूड़ियों से दुकानें भरी हुई हैं। दुकानदार रोहित, प्रतीक शर्मा, विनय कुमार ने बताया कि धागे की वर्क वाली चूड़ियों को बेहद पसंद किया जा रहा है। कांच की चूडिय़ों की स्वरूप भी बदलता जा रहा है। उसी के अनुरूप बाजार में चूड़ियां मौजूद हैं। ऐसे में महिलाएं सूट के रंग से मेल की चूड़ियां खरीद रही हैं।
विज्ञापन

चूड़ियाें और कड़े को करवाचौथ के हिसाब से डिजाइन किया गया है। बाजार में बेहतर डिजाइनर की चूड़ियाें का दाम 200 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक हैं। वहीं, ऑनलाइन खरीदारी का प्रचलन भी तेजी से बढ़ा है। विभिन्न ऑनलाइन शॉपिंग से महिलाएं नई ड्रेस, चूड़ी, सौंदर्य प्रसाधन का सामान मंगा रहीं हैं। महिलाओं की मानें तो त्योहारों पर ऑलनाइन शॉपिंग करने पर ऑफर मिल रहे हैं। इसमें कलर, वैरायटी की भी च्वाइस रहती है। वहीं, बाजारों में सुबह-शाम रौनक बढ़ने से कारोबारियों के चेहरे खिल उठे है।


फ़ोटो: दौलतपुर बाज़ार में करवाचौथ व्रत के लिए खरीदारी करती महिलाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें