फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: संगीत गायन में वंश व संगीत वादन में इंशात प्रथम

Fri, 18 Oct 2024 01:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय कला उत्सव का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोंदपुर बनेहड़ा(ऊना)। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान देहलां में जिला स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें जिला के विभिन्न स्कूलों से लगभग 110 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
जिला स्तरीय कला उत्सव के आयोजन में जिला उपनिदेशक (उच्चतर) एवं जिला परियोजना अधिकारी राजेंद्र कौशल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। प्रतिभागियों द्वारा संगीत (गायन, वादन), नृत्य, थिएटर, दृश्य कला तथा पारंपरिक कहानी वाचन जैसी स्पर्धाओं में बहुत ही उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संगीत गायन में प्रथम वंश (कुठारकलां), नितिन द्वितीय (धुंधला) एवं निशा (अंब) तृतीय स्थान पर रहे। संगीत वादन में इशांत (रपोह मिसरां)प्रथम, सक्षम (बसाल) द्वितीय एवं पूजा (धर्मपुर) तृतीय रहे। नृत्य (एकल) में कोमल ठाकुर (टक्का) प्रथम, जानवी (टकारला) द्वितीय रही। दृश्य कला में नेहा (त्यूडी), समीक्षा(जटेहड़ी) और आदित्य (अंब) तृतीय रहा। जिला परियोजना अधिकारी एवं प्रधानाचार्य द्वारा विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाइट प्रधानाचार्य राजेश अरोड़ा ने जिला भर से विद्यार्थियों के साथ आए सभी अध्यापकों का धन्यवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। जिन प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में कला उत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वह राज्य स्तर पर जिला ऊना का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर समस्त डाइट स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें