फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मान्या को मिलेगा एक लाख रुपये पुरस्कार

Sat, 16 May 2026 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत एसएसआरवीएम स्कूल द्वारा कक्षा 12वीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। समारोह में चेयरमैन सतीश कुमार शर्मा, प्रबंध निदेशक सुमेश कुमार शर्मा, प्रधानाचार्या बृज बाला शर्मा, अभिभावक, अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

समारोह के दौरान विद्यालय की छात्रा मान्या रायजादा विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। उन्होंने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर हिमाचल प्रदेश में आर्ट्स संकाय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। मान्या ने राजनीति विज्ञान विषय में 100 में से 100 अंक हासिल कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
विद्यालय प्रबंधन ने घोषणा की कि हिमाचल प्रदेश में आर्ट्स संकाय में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा मान्या रायजादा को वार्षिक समारोह के अवसर पर एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रबंध निदेशक सुमेश कुमार शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की यह परंपरा भविष्य में भी जारी रहेगी ताकि छात्र पूरे उत्साह व समर्पण के साथ विद्यालय व अपने माता-पिता का नाम रोशन करते रहें।
विज्ञापन

विद्यालय द्वारा सम्मानित किए गए अन्य मेधावी विद्यार्थियों में कोमल पाटियाल ने 93.2 प्रतिशत, सिमरन ने 92.2 प्रतिशत, अमितोज ने 89 प्रतिशत, रचित शर्मा ने 86.2 प्रतिशत, अनमोल हांडा ने 83 प्रतिशत, हर्षिता चंदेल ने 81.4 प्रतिशत, मनप्रीत ने 81 प्रतिशत, प्रेमलता ने 80.8 प्रतिशत, डॉली ने 80.6 प्रतिशत तथा इवाना ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विशेष विषय उपलब्धियों के लिए गुरप्रीत कौर को अंग्रेजी में 98 अंक तथा समृद्धि ठाकुर को अंग्रेजी में 94 अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। चेयरमैन सतीश कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों व अभिभावकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें