दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक में स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में रविवार को धार्मिक कार्यक्रम में संत बाबा बाल ने प्रवचनों की अमृतवर्षा करते हुए कहा कि प्रभु के सिमरन मात्र से मनुष्य के कष्ट दूर हो सकते हैं। इस भव सागर रूपी संसार से पार पाया जा सकता है। उन्होंने आह्वान किया कि मानवता को धर्म मार्ग से जोड़ने का काम जारी रखें। मौजूदा समय में हर प्राणी का आध्यात्मिक मार्गदर्शन बेहद जरूरी है। तभी समाज में फैल रही निराशा के वातावरण को समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने इस मौके पर बाबा बालक नाथ और शिव मिलन की महिमा का गुणगान किया। भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर अंब के विधायक सुदर्शन बबलू, वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश ठाकुर , वंदना ठाकुर, अंशु ठाकुर, अंकुश ठाकुर, चौधरी जीत सिंह, सविता देवी व अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद