फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, एहतियात बरतने का आग्रह

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलिंडर, कंसंट्रेटर को सुचारु रखने के लिए कहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। देश में कोरोना के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग एहतियातन सतर्क हो गया है। विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने का आग्रह किया है। हालांकि अभी तक अधिकारिक रूप से विभाग की तरफ से कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं। साथ ही सभी स्वास्थ्य खंडों को भी एहतियातन सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में अभी तक कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है। एहतियात के तौर पर जिला में कोरोना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार है। जिले के क्षेत्रीय अस्पताल, नागरिक अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ऑक्सीजन सिलिंडर व ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को भी सुचारु रखने के लिए कहा गया है। साथ ही ऑक्सीजन प्लांट को भी एक्टिव मोड पर रखने के लिए निर्देशित किया गया है। कोरोना काल के दौरान कोविड मरीजों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने हर संभव प्रयास किए थे। लोगों से आग्रह किया है कि वे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से दूर रहें। इसके अलावा जिला स्वास्थ्य विभाग के पास भी पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर हैं, जिसकी सूची बनाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग के सब सेंटर तक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर हैं।

कोट्स
प्रदेश में अभी कोरोना का कोई मामला नहीं है। हालांकि, विभाग के पास सभी संसाधन मौजूद हैं। लोगों से अपील है कि वह सतर्क रहें।
डाॅ. एसके वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें