फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भारी बारिश से मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
कई स्थानों पर एकतरफा यातायात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। मंडी–कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार बारिश के कारण यातायात बाधित हो गया है। जालोगी से पनारसा तक सड़कें खराब और पहाड़ियों से पत्थर गिरने के चलते यातायात एकतरफा किया गया है। जालोगी में पहाड़ी से पत्थर गिरने की घटनाओं के बाद सुरक्षा के लिए वाहनों को नियंत्रित किया जा रहा है। औट से पनारसा तक फोरलेन का एक हिस्सा बंद है और दूसरी लेन से ही गाड़ियों को आवाजाही दी जा रही है। प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था लागू की है। एक तरफ से 50 वाहन जाने के बाद दूसरी ओर 50 वाहन पास किए जाते हैं। दवाड़ा फ्लाईओवर और दवाड़ा टनल के पास भी पत्थर गिरने के कारण यातायात रोका जा रहा है। एएसपी मंडी अभिमन्यु वर्मा ने कहा कि सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न स्थानों पर वाहनों को रोक-रोक कर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें