फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जहरीला पदार्थ निगलने से व्यक्ति की मौत

Sat, 18 May 2024 04:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना ऊना के तहत पड़ते गांव चताड़ा के 44 वर्षीय व्यक्ति की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी चताड़ा जिला ऊना के रूप हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करावाया है। मामले में पुलिस आगामी जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार 44 वर्षीय अजय कुमार निवासी चताड़ा शुक्रवार घर पर मौजूद था। एकाएक सुबह उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इस बीच तबीयत बिगड़ने पर परिजन तत्काल अजय को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर पहुंचे। यहां पर इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने मृत करार दिया। अजय ने जहर क्यों निगला अभी तक इसके कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस केस में गहनता से छानबीन कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें