फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्ति कर मनुष्य हो जाता है सिद्ध : अतुल महाराज

Sat, 18 May 2024 04:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। परमात्मा की भक्ति को प्राप्त कर मनुष्य सिद्ध हो जाता है। अमर और तृप्त हो जाता है। अहंकार की मृत्यु होती है, तुम्हारी कभी नहीं होती। मृत्यु होती ही नहीं, लेकिन तुमने एक अपना काल्पनिक आकार, रूप समझ रखा है। उस कल्पना की मौत होती है। यह वचन श्रीमदभागवत कथा के छठे दिन में अतुल कृष्ण महाराज ने शिव मंदिर पंगलू में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि स्वयं को खोते ही व्यक्ति सिद्ध हो जाता है। सारा भटकाव अहंकार का है। हम इसलिए नहीं भटकते कि कोई हमें भटका रहा है। हम इसलिए भटकते हैं कि हमारे अंदर अहंकार का मैं मौजूद है। कथा में भगवान श्री कृष्ण की अनेक बाल लीलाएं, महारास, कंस-वध एवं श्रीरुक्मिणी विवाह का प्रसंग सभी ने अत्यंत तन्मयता से सुना। इस अवसर पर अनेक मनमोहक झांकियां भी निकाली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें