फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: देहा के बल्लू ढांक में गिरने से नेपाल मूल के व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिले के पुलिस थाना देहा क्षेत्र में नेपाल मूल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसकी पहचान देविंद्र शाही (40) के तौर पर हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक व्यक्ति की गिरने से मौत हुई है। यह घटना मंगलवार देर रात की है। व्यक्ति बागड़ी पंचायत से घूड की ओर तरफ आ रहा था। बल्लू ढांक के पास हादसा पेश आया। पुलिस को बुधवार सुबह स्थानीय लोगों से सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए ले गए। पुलिस ने मृतक के बेटे को हादसे की सूचना दे दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा। मामले की तफ्तीश जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें