ऊना। पुलिस थाना सदर के तहत सनोली में एक व्यक्ति के साथ मारपीट और गाली गलौज का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस थाना सदर ऊना की चौकी संतोषगढ में भाग सिंह निवासी पूना जिला ऊना ने शिकायत में बताया कि शुक्रवार को जरनैल सिंह, उसकी पत्नी नीलम देवी तथा उसके बेटे इंद्रजीत सिंह सभी निवासी सनोली ने उसकी स्कूटी को रोका और उसके साथ गाली गलौज व मारपीट की। मारपीट में उसे चोटें आई हैं। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। मामले की जांच जारी है। संवाद