फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पंजाब के बाइक सवारों की हुल्लड़बाजी से परेशान मलाहत वासियों ने बंद किया रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा- धार्मिक स्थलों को जा रहे बाइक सवार करते हैं झगड़ा, हर समय हादसों का खतरा
विज्ञापन

ग्रामीणों ने रविवार को दिनभर रास्ता रखा बंद, श्रद्धालुओं को वैकल्पिक रास्तों से जाने को कहा

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते मलाहत गांव में पंजाब से धार्मिक स्थलों को जाने वाले बाइक सवारों की हुल्लड़बाजी से परेशान ग्रामीणों ने रविवार को रास्ता बंद कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पीरनिगाह, बाबा बालक नाथ जाने वाले कई बाइक सवार गांव के बीच से होकर जाने वाले मार्ग से गुजरते हैं। कुछ दिन से धार्मिक मेलों के लिए आए श्रद्धालुओं ने ग्रामीणों को परेशान कर दिया है। आए दिन गांववासियों से झगड़ा करते हैं और तेज रफ्तार में आवाजाही करते हैं। इससे बुजुर्गों, बच्चों व अन्य ग्रामीणों पर हादसे का खतरा मंडरा रहा।
जानकारी के अनुसार गांव के युवाओं विनय कुमार, अमन कुमार, जसविंद्र सिंह, विनय, रोहन सहित अन्य ने कहा कि अगर कोई शांतिपूर्वक गांव के रास्ते से होकर धार्मिक स्थलों को जाना चाहे तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं। लेकिन, हॉर्न व बाइक की तेज आवाज, लापरवाही से बाइक चलाते हुए गांव के संपर्क मार्ग से प्रतिदिन कई बाइक सवार पीरनिगाह व अन्य धार्मिक स्थलों के लिए जा रहे हैं। अगर कोई हादसा हुआ तो कौन जिम्मेदार होगा। युवाओं ने कहा कि बाइक सवारों को समझाएं तो वे झगड़ा करते हैं। बीते दिनों गांव के एक युवक के टेंपो से पंजाब के युवाओं की बाइक टकरा गई। इसपर टेंपो चालक युवक उन्हें समझा ही रहा था कि आरोपी बाइक सवारों ने उसपर हमला कर दिया। ऐसे घटनाएं कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। बता दें कि बीते शनिवार को ऊना के पुराना बस अड्डा चौक पर पंजाब के बाइक सवार श्रद्धालुओं ने यातायात व्यवस्था संभाल रहे होमगार्ड जवान से मारपीट कर दी। उसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। इस घटना के खिलाफ जिला वासियों में खासा रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि व्यवस्थाओं को संभालने में पुलिसकर्मी लगातार जुटे हुए हैं। कहा कि कई स्थानों पर बाइक सवारों की मनमानी के मामले सामने आए। पुलिस सभी मामलों पर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें